सैलाना,निप्र।नारी शक्ति को सक्षम बनाना आज की अहम आवश्यकता है।वर्तमान समय मे आत्मनिर्भरता नारी की पूंजी है।
स्थानीय ओशिन परिसर में नवकार सेवा संस्था द्वारा महिला दिवस पर विभिन्न आयोजन किये गए।समारोह की मुख्य अतिथि तत्कालीन सैलाना राजपरिवार की महारानी चंद्रा कुमारी,।समारोह मुख्य रूप से महिला सशक्तिकर पर आधारित था।सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने कई नृत्य,डांस तथा अन्य प्रतियोगिताओं का प्रस्तुति करण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंशु हर्षविजय गेहलोत ने कहा कि वर्तमान समय व हालात को देखते हुए नारी शक्ति को सक्षम बनाया जाना चाहिये।गेहलोत ने कहा कि नारी समाज परिवार की महत्व पुर्ण कड़ी होती है इसे समय समय पर सम्मान मिलना ही चाहिए।
कार्यक्रम में अतिथि महारानी चंद्रा कुमारी, ललिता बाठियाका सम्मान नवकार सेवा समिति अध्यक्ष सीमा कोठारी,बिंदीयाकोठारी ने किया गया।आभार साधना चंडालिया ने माना।j
महिला सम्मलेन मे नारी को शसक्त बनाने पर जोर